फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में छह लोग घायल, तीन रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय कस्बा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दो महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के सुबेहा रोड पर स्थित देव बख्श यादव व उनके रिश्तेदार शिव गोविंद यादव के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार देर शाम दोनों पक्ष कब्जेदारी को लेकर आपने-सामने हो गए। कहासुनी के बीच दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट में एक पक्ष से देव बख्श यादव तथा दूसरे पक्ष से शिव गोविंद यादव व उनकी मदद को पहुंचे अरविंद कुमार पासी, सीतापती, रूपेश पासी व अरविंद की पत्नी संतोषा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने एक पक्ष से देव बख्श यादव तथा दूसरे पक्ष से अरविंद कुमार पासी व शिव गोविंद यादव की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया अरविंद की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दूसरे पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें