बाजार शुुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाने के परवेजपुर गांव में मामूली विवाद में सोमवार देर शाम दो पक्ष आमने-सामने हो गए। लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दोनों पक्षों के तीन-तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर घायलों को सीएचसी भेजते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।
बाजार शुकुल थाने में परवेजपुर मजरे मर्दानपुर गांव में सोमवार देर शाम रामनेवाज व रामकिशोर के बीच मामूली विवाद में शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते गंभीर रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों की चीखपुकार पर जब जक ग्रामीण मौके पर पहुंचकर बीचबचाव करते तब तक रामनेवाज पक्ष के रामनेवाज, कमला देवी व जग्गू तथा रामकिशोर पक्ष के रामकिशोर, धर्मा देवी व मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विवाद शांत होने के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों पक्षों को शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद किया है। एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।