फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में सिठौली की टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। पढ़ाई के साथ बच्चों में खेल प्रतिभा को उभारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग खेल प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। रविवार को उच्च प्राथमिक स्कूल पिसियावां में विज्ञान प्रयोगशाला उद्घाटन के साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के बाद विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रुप में कापियां वितरित की गई।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्कूल पिसियावां में इंडोगोल्फ ने सीएसआर फंड से विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण करवाया है। प्रयोगशाला के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रविवार को स्कूल परिसर में न्याय पंचायत के सभी स्कूलों के बच्चों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। बीईओ सतीश कुमार सिंह ने कहा कि खेल से बच्चों के भीतर शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास की क्षमता में वृद्धि होती है। ऐसे आयोजनों से बच्चों के भीतर छिपा भय भी समाप्त होता है।
इंडोगल्फ जन सेवा ट्रस्ट मानव संसाधन विकास के मनोज झा ने कहा कि स्कूल में आयोजित ऐसे छोटे-छोटे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद बच्चे एक दिन बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर देश और समाज का नाम रोशन करते हैं। मंगरौरा संकुल स्तरीय बाल कबड्डी खेल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में सिठौली की टीम को विजेता और जूनियर हाई स्कूल पिसियावां की टीम को उप विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बाद विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान अतीक अहमद, मो. नसीर, अजय सिंह, अभिनव सिन्हा, सीता शरण विश्वकर्मा, राम चंद्र यादव, मोल्हू राम यादव, अखिलेश प्रताप सिंह, राजेश यादव, राकेश यादव, शशि बाला अवस्थी, राहुल अवस्थी, शिव सागर त्रिपाठी, रजनी सिंह व कालिंदी वर्मा समेत बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें