विदाई समारोह में छात्र छात्राएं और शिक्षक
अमेठी। मुंशीगंज स्थित राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरआरएसआईएमटी) के एमबीए विभाग में बुधवार को फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सभी अंतिम वर्ष के छात्रों ने पुरानी यादें साझा कीं। कार्यक्रम में एमबीए प्रथम वर्ष के छात्रों ने कविता व गीत, अंतिम वर्ष के छात्रों ने म्यूजिकल गेम प्रस्तुत किया। संस्थान के डीन डॉ. अरुण कुमार सिंह ने छात्रों को भविष्य में ईमानदारी पूर्वक देश हित मे सेवा करने के लिए कहा। एमबीए विभागाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने कहा कि अब क्लास रूम से सीखे स्किल के प्रयोग करने का समय है। संस्थान निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि अब आप मैनेजर हो गए हैं।
अंतिम वर्ष के छात्रों ने भी अपनी पुरानी यादों तथा अनुभवों को साझा किया तथा पुरानी यादों से सभी की आंखें नम हो गई। कार्यक्रम के अंत में निदेशक ने सभी अंतिम वर्ष के छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम को शिक्षक नितेश सिंह, गिरिजा शंकर मिश्र, मीनाक्षी पांडेय और शालिनी पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र जानकी शरण पांडेय और आदर्श पांडेय ने किया।