फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच साल में ही बदहाल हो गया 12.41 करोड़ से बना सेमरौता-हैदरगढ़ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। तिलोई विधानसभा क्षेत्र के गांवों को पड़ोसी जिले रायबरेली से जोड़ने वाले सेमरौता-हैदरगढ़ 16 किलोमीटर लंबे मार्ग पर यात्रा करना लोगों के लिए किसी परेशानी से कम नहीं है। पांच साल पहले 12.41 करोड़ रुपये की लागत से बने मार्ग की हालत यह है कि जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। देखरेख व मरम्मत के अभाव में कई स्थानों पर जर्जर हो चुके मार्ग से क्षेत्रीय लोग यात्रा करने से बच रहे हैं। लोग 10 किलोमीटर की अधिक दूरी तय तक तिलोई-मोहनगंज वाया अलाईपुर-अमावां होकर रायबरेली जाते हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री की ओर से गड्ढामुक्त अभियान के निर्देश पर मार्ग पर बने गड्ढों की मरम्मत की संभावना है।
विज्ञापन



टिकरी गांव के पास गहरा गडढा
सेमरौता-हैदरगढ़ मार्ग से टिकरी गांव के आसपास के गांव पुरे कुम्हारन, जैतपुर, जगतपुर, भवन का पुरवा, धना का पुरवा, महेशपुर गदुआपुर सहित तमाम गांवों के करीब पांच हजार से अधिक राहगीर हैदरगढ़ जाने के लिए इसी मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में टिकरी गांव के पास हुए गड्ढे में लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आवागमन में भी परेशानी हो रही है।




क्षतिग्रस्त मार्ग से आवागमन में परेशानी
सेमरौता-हैदरगढ़ स्थित रामपुर पंवारा गांव के पास मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से लाेगों को परेशानी हो रही है। गांव के अतिरिक्त कल्याणपुर, शिवरतन गंज, पेंडारा, जेहटा उसरहा, पेडरिया, सेमरौता, ठोकरपुर, बसंतपुर, मैंझार, अकबरपुर फर्शे, राजापुर हलीम समेत अन्य तमाम गांवों के ग्रामीणों के लिए लखनऊ व हैदरगढ़ जाने का सीधा रास्ता है। ऐसे में लोग परेशान हैं।
विज्ञापन





नवरात्र शुरू होने को, मार्ग गड्ढों में तब्दील
अमेठी जनपद के सेमरौता कस्बे से होते हुए इन्हौना से रायबरेली जाने का सीधा मार्ग है। जो लगभग पांच वर्षों से जर्जर है। इसकी एक बार भी मरम्मत नहीं हुई है। सेमरौता कस्बे के एक किलोमीटर पहले से लेकर महराजगंज तक पूरा मार्ग बड़े गड्ढों में तब्दील है। इस मार्ग से अहोरवा भवानी, सिंहपुर, महेशपुर, धीरापुर, रतवलिया, समेत तमाम गांवों के लोग रायबरेली जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। सर्वाधिक परेशानी नवरात्र में अहोरवा भवानी दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को होगी।


आए दिन चोटिल हो रहीं छात्राएं
इन्हौना-महराजगंज मार्ग सेमरौता कस्बे के श्रीमती राजरानी अग्निहोत्री डिग्री काॅलेज के पास मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करनी वाली छात्राएं गिरकर चोटिल हो रही हैं। डिग्री कॉलेज के साथ मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन करने के बाद भी मरम्मत नहीं होना विभागीय दावों की पोल खोल रहा है।




मार्ग की जल्द होगी मरम्मत
सेमरौता-हैदरगढ़ मार्ग के मरम्मतीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मार्ग का कुछ हिस्सा रायबरेली जिले में आता है। ऐसे में उस क्षेत्र की मरम्मत का काम रायबरेली लोक निर्माण विभाग की ओर से होगा। जिले में पड़ने वाले हिस्सा के मार्ग मरम्मत का प्रस्ताव मंजूर होते ही काम पूरा करवाया जाएगा। समय-समय पर पैचिंग सहित मरम्मत की जाती है।
विज्ञापन

- दिलीप गंगवार, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें