फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से खराब पड़ा सरुआवा का राजकीय नलकूप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भेटुआ ब्लॉक के अंगनू का पुरवा मजरे सरुआवा में स्थापित राजकीय नलकूप संख्या-57 एजी पिछले एक माह से खराब पड़ा है। इसकी वजह से किसानों को धान की सिंचाई के लिए कर्ज लेकर निजी नलकूप संचालकों की परिक्रमा करनी पड़ रही है। जानकारी के बावजूद जिम्मेदार विभाग नलकूप के मोटर में आई कमी दुरुस्त नहीं करा रहा।
विज्ञापन

खेती के सहारे जीवनयापन करने वाले किसानों की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। कभी बिजली की समस्या तो कभी नलकूप खराबी की समस्या। इस समय बरसात न होने के कारण धान की फसल में पानी की आवश्यकता है और किसान नलकूप के सहारे हैं।
ऐसे में सरुआवा ग्राम सभा के अंगनू का पुरवा में स्थित नलकूप संख्या-57 एजी बीते एक माह से मोटर की खराबी के चलते बंद पड़ा है। किसान सचिन यादव, राम अचल, संजय कुमार, राधे श्याम ने बताया कि इस नलकूप से 50 बीघे खेती की सिंचाई होती है।
विज्ञापन

इसके खराब होने से धान की सिंचाई समय से नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि धान की सिंचाई समय पर नहीं होने का असर फसल उत्पादन पर पड़ेगा। इन लोगों का यह भी कहना है कि डीजल की कीमत बढ़ने से प्राइवेट मशीन से सिंचाई करना टेढ़ी खीर है।
किसानों ने विभाग के अधिकारियों से नलकूप को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। एक्सईएन जय प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मोटर की कमी दूर होने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें