फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी पदयात्रा में दिखी सरदार पटेल की भावना : प्रभारी मंत्री

Sun, 23 Nov 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी में रन फार यूनिटी पदयात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा व राज्य महिला आयोग की उपाध
विज्ञापन
अमेठी। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को अमेठी में रन फॉर यूनिटी एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान से शुरू होकर पदयात्रा गांधी चौक, अंबेडकर तिराहे से होती हुई पुनः रामलीला मैदान पहुंची। इसमें स्कूली बच्चों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन




बच्चों ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय और विजयी विश्व तिरंगा प्यारा के नारे लगाकर माहौल को देशभक्ति से भर दिया। सभी लोग डीजे और बुलडोजर काफिले के साथ आगे-आगे चल रहे थे। पदयात्रा के समापन पर रामलीला मैदान में मंच लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का जो कार्य किया, वही भावना पदयात्रा में दिख रही है। अमेठी ने हमेशा एकता और विकास का संदेश दिया है।


प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी शंकर गिरी ने कहा कि रन फॉर यूनिटी सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी एनडीए की जीत तय है। उन्होंने एसआईआर अभियान का उल्लेख करते हुए बताया कि मृत मतदाताओं, रोहिंग्या और गलत तरीके से जुड़े वोटरों को मतदाता सूची से हटाने का अभियान प्रदेश में पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने अपर्णा यादव को पुष्पगुच्छ भेंट किया। सुरक्षा के लिए पीएसी के जवानों के साथ स्थानीय पुलिस बल यात्रा में मौजूद रहा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, युवा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भवानीदत्त दीक्षित, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र, महेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें