फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में साहिल का नाम दर्ज

Thu, 23 Oct 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। जगदीशपुर के रहने वाले गीतकार साहिल सुल्तानपुरी ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज किया गया है। यह सम्मान उन्हें हिंदी सिनेमा में गीत लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

साहिल सुल्तानपुरी ने अब तक कई चर्चित हिंदी फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। उनकी रचनाओं ने देशभर में पहचान दिलाई है। हाल ही में फिल्म कमांडो 3 का गीत अंखियां मिलावांगा विशेष रूप से लोकप्रिय हुआ, जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान व पहचान दिलाई। उनकी इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों के साथ ही शुभचिंतकों और कला प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि साहिल सुल्तानपुरी की सफलता न केवल अमेठी, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। साहिल सुल्तानपुरी ने इस सम्मान को अपने जिले और देश के युवाओं को समर्पित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन सच्ची हो तो छोटे शहर का व्यक्ति भी बड़ी पहचान बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें