अमेठी सिटी। शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में बृहस्पतिवार को जूनियर बालक/बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। जिसमें जूनियर बालक वर्ग के भारोत्तोलन और बालिका वर्ग की वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डॉ. बीके सिंह ने किया। वाॅलीबाॅल बालिका वर्ग का पहला मैच रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज अमेठी और मॉडर्न पब्लिक स्कूल अमेठी टीम के बीच हुआ, जिसमें मॉडर्न पब्लिक स्कूल अमेठी टीम ने 21-16, 21-19 से दो सेट का मैच जीत कर रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज अमेठी को पराजित किया।
दूसरा मैच जंगल रामनगर क्लब अमेठी टीम और बारामासी स्पोर्टिंग क्लब टीम के बीच हुआ। जिसमें जंगल रामनगर क्लब अमेठी टीम ने 21-17, 21-13 से बारामासी स्पोर्टिंग क्लब टीम को हरा दिया। सेमीफाइनल का पहला मैच आरआरपीजी कॉलेज और मॉडर्न पब्लिक स्कूल टीम के बीच हुआ, जिसमें आरआरपीजी कॉलेज ने 21-18, 21-15 से मॉडर्न पब्लिक स्कूल टीम को पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जंगल रामनगर क्लब अमेठी टीम और स्टेडियम ट्रेनीज अमेठी टीम के बीच हुआ। जिसमें स्टेडियम ट्रेनीज अमेठी टीम ने 21-18, 21-16 से जंगल रामनगर क्लब अमेठी टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वॉलीबाॅल का फाइनल मुकाबला आरआरपीजी कॉलेज और स्टेडियम ट्रेनीज के बीच कांटे की टक्कर हुई। आरआरपीजी कॉलेज अमेठी टीम ने 21-16, 17-21, 21-16 से स्टेडियम ट्रेनीज को पराजित कर दिया।
वहीं, भारोत्तोलन बालक वर्ग प्रतियोगिता 55 किलो भार वर्ग में क्रमश: आदित्य मिश्र, हर्षवर्धन मिश्र, प्रज्ञांस व रामजी पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। 61 किलो भार वर्ग में इस्माइल रजा खां, अजहान अहमद, शाकिब व आलोक कुमार व 67 किलो भार वर्ग में राम आशीष यादव, श्रेयांश सिंह, आयुष कुमार व अक्षय कुमार प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं, 73 किलो भार वर्ग में विष्णु यादव, प्रिंस गुप्ता, जय सिंह व आदर्श, 81 किलो भारवर्ग में उपेंद्र, दीपांकर, आकाश व बहादुर सिंह और 89 किलो भार वर्ग में आशिक, रणधीर, कामरान व प्रसून पांडेय व 96 किलो भार वर्ग में सिद्धार्थ कुमार, नैतिक सिंह, सूरज मौर्या व सदाकत खान क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे।
इसके अलावा 104 किलो भार वर्ग वैभव सिंह,
गोविंद,
विशाल पांडेय व सुमित सिंह व 109 किलो भारवर्ग में मोहम्मद दानिश, रोहित विश्वकर्मा, रितिक व अंश जायसवाल और 109 किलो भार वर्ग से अधिक में किशन यादव, आदित्य, सिद्धांत व चंदन यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहे। समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. उमेश सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद मोसर्रफ खां, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे।