फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर तक निर्माण पूरा न होने पर होगी रिकवरी

विज्ञापन
30 : गौरीगंज : निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण करते डीएम। - संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विशुनदासपुर में निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन निर्माण का डीएम ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मानक विहीन निर्माण देख डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने प्रयुक्त सामग्री की प्रयोगशाला से जांच कराने तथा मानक विहीन कार्य को दोबारा मानक के अनुसार पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने 15 नवंबर तक कलेक्ट्रेट के ए-ब्लॉक का कार्य पूरा होकर हैंड ओवर नहीं करने की दशा में रिकवरी की चेतावनी कार्यदायी संस्था को दी है।
विज्ञापन

जामो रोड स्थित निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट के अनावासीय भवनों का डीएम अरुण कुमार ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य व प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान निर्माण कार्य मानक विहीन मिला तो पूर्व में किए गए निरीक्षण में दिए गए निर्देशों में सुधार नहीं होने तथा राजस्व सहायक कक्ष में किए गए प्लास्टर की गुणवत्ता खराब मिली।
17.77 करोड़ की लागत से कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ निर्माण प्रखंड अयोध्या निर्माण कर रही है। निर्मित कलेक्ट्रेट में मानक विहीन निर्माण, लगातार विलंब से नाराज डीएम ने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में विलंब करने, खराब गुणवत्ता एवं मानक विहीनता तथा दिए गए निर्देशों की अवहेलना करने पर वसूली एवं कार्यवाही हेतु शासन को पत्र भेजने के साथ दोबारा प्लास्टर करने, मानक विहीन कार्य को सही करने तथा ए ब्लॉक का कार्य 15 नवंबर तक पूरा कर हैंड ओवर करने का निर्देश दिया।
डीएम ने एक्सईएन लोक निर्माण विभाग को प्लास्टर व निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्री का सैंपल एकत्र कर प्रयोगशाला से जांच कराने का निर्देश दिया। डीएम ने जांच में मानक विहीन सामग्री का प्रयोग होने की बात सिद्ध होने तथा निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर रिकवरी के साथ अन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस दौरान एडीएम एसपी सिंह व एक्सईन लोनिवि शैलेंद्र कुमार समेत कार्यदायी संस्था के सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें