फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राजकुमारी ने मेहनत से बनाई अलग पहचान

Sat, 19 Apr 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के भेटुआ स्थित लौकापुर गांव के वैष्णों माता स्वयं सहायता समूह की सचिव ने मेहनत की बदौलत क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह इस समय समूह सखी बनकर जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बन रही हैं, वहीं गांव की 40 महिलाओं को समूह से जोड़कर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनीं हुई हैं।
विज्ञापन



भेटुआ की ग्राम पंचायत लौकापुर में वैष्णों माता स्वयं सहायता समूह का वर्ष 2022 में गठन हुआ। समूह में अध्यक्ष राजकुमारी, सचिव गुड़िया, कोषाध्यक्ष राधा, सदस्य के रूप में मीना, धरमपति, श्रीमती, गुंजा, शांति देवी, संगीता व फूला देवी शामिल हैं। जुलाई 2022 में गुड़िया समूह सखी बनीं। गुड़िया ने बताया कि समूह सखी बनने के बाद उन्होंने चार समूहों में करीब 40 महिलाओं को जोड़ा है। आज महिलाएं समूह से जुड़कर काम कर रहीं हैं।


अपनी बचत कर समूह में जमा कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर महिलाएं कम ब्याज पर पैसा पा जाती हैं। अब उन्हें किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता है। महिलाएं समूह के माध्यम से रोजगार करने की भी योजना बना रही हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल तक वह पढ़ी हैं। पति मजदूरी करते हैं। आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। अब वह समूह से जुड़कर जहां आर्थिक रूप से सशक्त हो रहीं हैं। वहीं, अब उन्हें किसी के आगे पैसा मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें