फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: क्रिकेट लीग में सनी इलेवन चैंपियन

Sat, 19 Apr 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रामलीला मैदान में आयोजित अमेठी प्रीमियम क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को सनी इलेवन और मोनी इलेवन टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में सनी इलेवन ने मोनी इलेवन टीम को 25 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद किशोरी लाल शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं। फाइनल में सनी इलेवन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। जवाब में मोनी इलेवन की पूरी टीम 11 ओवर और एक गेंद में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। विजेता सनी इलेवन को 30 हजार रुपये और उपविजेता मोनी इलेवन को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।


वहीं, सेमीफाइनल हारने वाली रामगढ़ इलेवन और शकील इलेवन टीम को पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच सनी इलेवन के रुद्र को घोषित किया गया। इस मौके पर कमल सिंह, हर्ष वर्धन सिंह, सतेंद्र, मोहित सिंह, शशांक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें