फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रजबहा उफनाया, 100 बीघा फसल जलमग्न

Wed, 18 Dec 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के सेमरौता रजबहा की खुदाई ना होने से सीवान में हुआ जलभराव। -संवाद
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। सिंचाई विभाग की लापरवाही का खामियाजा आए दिन किसानों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार की रात तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के सेमरौता रजबहा में उफान आने से तबाही मच गई। पूरे लछिमनदेवी गांव के पास पानी उफनाकर रजबहा के बाहर आ गया, जिससे करीब 100 बीघा खेतों की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसान नाराज हैं। जिम्मेदार अफसरों का दावा है कि किसानों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही रजबहा की टेल तक सफाई के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन




किसानों को सिंचाई की समुचित सुविधा देने के लिए समय-समय पर नहरों की हेड से लेकर टेल तक सिल्ट सफाई कराई जाती है। पिछले दिनों सिंचाई विभाग ने सभी नहरों की सिल्ट सफाई कराई थी। लिखा-पढ़ी में इसमें सेमरौता रजबहा भी शामिल था, लेकिन यह कार्य टेल तक नहीं हुआ था। टेल से करीब तीन सौ मीटर पहले ही सिल्ट सफाई का कार्य बंद कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि रविवार को विभाग ने नहर में पानी छोड़ा तो टेल से तीन सौ मीटर पहले ही पानी में अवरोध हो गया। इससे रजबहा में उफान आ गया।


पानी के तेज उफान से पूरे लछिमनदेवी गांव के खेतों में भरने लगा। गांव के किसान विवेक पाठक, गिरीश साहू, हरिश्चंद्र, कल्लू, राजेश पाठक सहित कई किसानों की लगभग 100 बीघे से अधिक फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है। खेत पानी से लबालब भरे हुए हैं। किसानों ने बताया कि यदि टेल तक सफाई की गई होती तो हालात न बिगड़ते। नहर में आने वाला अतिरिक्त पानी गुमिया ड्रेन में चला जाता और उफान की नौबत नहीं आती। इस संबंध में उपजिलाधिकारी तिलोई डॉ. अमित सिंह ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मंगाई गई है। विभाग को टेल तक खोदाई कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें