फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी हत्या के आरोपी कोतवाल के घर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। गोरखपुर में हुई व्यवसायी की हत्या का मुख्य आरोपी कोतवाल जिले के मुसाफिरखाना थाने के नारा मजरे नाराअढनपुर गांव का रहने वाला है। शनिवार रात पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने आरोपी के पैतृक गांव पहुंचकर घर में छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान उनके घर पर नहीं मिलने से बाद टीम उनकी पत्नी व बेटे से पूछताछ कर चली गई। टीम रविवार पूरे दिन अलग-अलग स्थानों पर कोतवाल के संबंध में जानकारी करती रही लेकिन स्थानीय पुलिस को मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई।
गोरखपुर में कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता की 27 सितंबर को हुई हत्या का मुख्य आरोपी रामगढ़ ताल थाने का कोतवाल जेएन सिंह मुसाफिरखाना थाने के गांव नारा का निवासी है। व्यवसायी की हत्या व केस दर्ज होने के बाद फरार कोतवाल की तलाश तेज की जा रही है।
विज्ञापन

व्यवसायी की पत्नी मीनाक्षी की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच कानपुर स्थानांतरित करने के साथ सीबीआई से जांच की संस्तुति की है। सीबीआई जांच शुरू होने तक पहले से नामित टीमें जांच के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। व्यवसायी के हत्यारोपी कोतवाल की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस की दो टीमों ने शनिवार रात कोतवाल के पैतृक गांव नारा पहुंचकर उनके घर पर छापा मारा।
इस दौरान वह घर पर नहीं मिले। टीम सदस्यों ने उनकी पत्नी सीमा सिंह तथा बेटे प्रिंस से पूछताछ कर वापस चली गई। बावजूद इसके कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार दोनों टीमें रविवार को भी जिले में ही रहीं। वह कोतवाल जेएन सिंह के रिश्तेदारों के साथ ही संभावित स्थलों पर उनकी तलाश में जुटी हैं। कोतवाल की तलाश में आई टीम सदस्यों ने स्थानीय पुलिस को भी सूचित नहीं किया है। टीम के बारे में कोई जिम्मेदार कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं तो आरोपी कोतवाल के रिश्तेदार दहशत में हैं।
नहीं है कोई सूचना : एसपी
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि उन्हें किसी भी टीम द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है। कहा कि जांच में जुटी टीम द्वारा न तो उन्हें कोई सूचना दी गई और न ही कोई मदद मांगी गई है। यदि टीम मदद चाहेगी तो जिले की पुलिस उनका पूरी तरह से सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें