मटका फोड़ जताया विरोध
गौरीगंज। जल जीवन मिशन में हुए घोटालों के खिलाफ बुधवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन पर उतर आए। कार्यालय में बैठक के बाद मिशन के क्रियान्वयन में बरती गई अनियमितताओं को उजागार करते हुए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह व अफसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए नियम के खिलाफ कंपनी को कार्य देने की बात कही।
बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने मटका फोड़कर विरोध जताते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद कश्यप, चंद्रजीत व आवेश हनफी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)