फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों व अवैध कब्जे से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय तहसील के बेलखौर गांव के कुछ दबंगों व सरकारी भूमि पर कब्जे से परेशान ग्रामीण मंगलवार को प्रदर्शन पर उतर आए। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों पर केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

एक किसान संगठन के बैनर तले कलेक्ट्रेट व विकास भवन में धरना प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने किसान संगठन से जुड़े लोगों पर प्रशासन पर दबाव बनाकर गांव के विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने व दबंगई करने का आरोप लगाया।
कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए संगठन से जुड़े कुछ लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए। बताया कि यह लोग सीसी मार्ग के बगल नाली का निर्माण नहीं करने दे रहे। क्षतिग्रस्त खड़ंजा मार्ग की मरम्मत में व्यवधान उत्पन्न करने, नवीन परती की भूमि पर टावर स्थापित कर किराया वसूलने, अपात्रों को आवास व प्रसाधन आवंटित करने के लिए दबाब बनाने समेत कई आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य को ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने पर केस दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। इस मौके पर आशीष कुमार, झुरही, नूरजहां, अनीता, धीरेंद्र मिश्र, छविलाल, अमरनाथ, श्यामलाल, सुरेश कुमार, रामदेव व बनवारी लाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें