फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अधिवक्ताओं पर आए दिन हो रहे हमले से खफा व अपनी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की लेकर वकील बृहस्पतिवार को प्रदर्शन पर उतर आए। शाहजहांपुर में कोर्ट रूम में हुई अधिवक्ता की हत्या से खफा वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए अपना विरोध प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में कोर्ट परिसर में अधिवक्ता भूपेंद्र की हुई हत्या से खफा जिले के वकील बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन पर उतर आए। अधिवक्ताओं ने बार भवन में आए दिन हो रहे अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमले व हत्या पर चिंता जाहिर करते हुए सुरक्षा का प्रबंध सुनिश्चित कराने की मांग की।
न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को दिया। ज्ञापन में अधिवक्ता की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, मृत अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देेने, एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने व प्रदेश में हुई अधिवक्ताओं की मौत व हमलों के केसों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजकरन त्रिपाठी, महामंत्री राकेश कुमार शुक्ल, अमर बहादुर सिंह, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, मनोदत्त त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव व वेद प्रकाश मिश्र समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें