फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सड़क उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय तहसील के सराय ह्दयशाह गांव में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण से परेशान ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने लेखपाल पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा देकर ग्रामीणों को शंात कराया। ग्रामीणों ने अतिक्रमण नहीं हटने की दशा में जल्द वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सराय ह्दयशाह ग्राम पंचायत की ओर से गांव में सरकारी भूमि पर सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित सरकारी भूमि पर गांव के कुछ लोग अतिक्रमण करने में जुटे हैं। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होने से सड़क मार्ग निर्माण प्रभावित होने तथा आवागमन में हो रही परेशानी से बचने के लिए ग्रामीण लगातार अफसरों से कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं। बावजूद इसके कार्रवाई नहीं होने तथा लगातार हो रहे अतिक्रमण से नाराज ग्रामीण शनिवार को प्रदर्शन पर उतर आए।
कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीण परिसर में प्रदर्शन कर हल्का लेखपाल संत बहादुर सिंह पर एसडीएम के आदेश के बावजूद निर्माण नहीं रुकवाने तथा अतिक्रमणकारियों को शह देने समेत कई गंभीर आरोप लगाने लगे। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही उनके बीच पहुंची एसडीएम सविता यादव ने टीम गठित कर पैमाइश कराकर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने मांगें पूरी नहीं होने पर जल्द वृहद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। मौके पर द्वारिका प्रसाद, बासुदेव, दिनेश सिंह, संतराम, कमला देवी व अनिल चौहान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें