फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में हुई थी निजामुद्दीनपुर प्रधान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। पिछले दिनों तीन-चार दिसंबर की रात निजामुद्दीनपुर ग्राम प्रधान की गोली मारकर की गई हत्या भूमि विवाद में हुई थी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने भूमि विवाद व चुनावी रंजिश में प्रधान की हत्या करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना पुलिस ने ग्राम प्रधान निजामुद्दीनपुर गुरुशरण यादव की सोते समय गोली मार कर की गई हत्या का खुलासा किया है। घटना की पड़ताल में जुटी पुलिस ने रविवार रात गांव के ही मो. साहिद अली उर्फ छोटू व रामभवन यादव को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार रामभवन ने बताया कि शाहिद अली उर्फ छोटू का जमीन का विवाद प्रधान (मृतक गुरूशरण यादव) से काफी दिनों से चल रहा था। मैं भी चुनाव में प्रत्याशी था और हार गया था।
इसी बात को लेकर हम दोनों ने मिलकर प्रधान के हत्या की साजिश रची। दोनों ने प्रधान की गोली मार कर हत्या की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने निजामुद्दीनपुर गांव स्थित सुहेल उर्फ पप्पू की बाग से घटना में प्रयुक्त तमंचा व दो कारतूस बरामद किया। आलाकत्ल बरामद करने व दोनों आरोपियों का चालान कोर्ट भेजने के बाद पुलिस आरोप पत्र तैयार करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें