फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान विधि में प्रशिक्षित किए गए पीठासीन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बुधवार को शहर स्थित मनीषी महिला महाविद्यालय व इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गेट पर कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद बूस्टर डोज लगाते हुए निर्धारित कक्ष में बैठाया गया। कक्ष में नामित मास्टर ट्रेनरों ने पहले दिन पीठासीन अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के साथ ईवीएम व वीवीपैट को कनेक्ट करने के साथ उसके संचालन व अभिलेखीय कार्रवाई की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

शहर के मनीषी महिला पीजी कॉजेल में प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन नामित मास्टर ट्रेनरों ने पीठासीन अफसरों को विधानसभा चुनाव पूरी तरह ईवीएम व वीवी पैट मशीनों से कराए जाने की जानकारी दी। ट्रेनरों ने मतदान प्रक्रिया के एक-एक बिंदु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदान के दिन कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए पूरी बातें कायदे से समझ लें। ट्रेनरों ने पीठासीन अधिकारियों से मतदान के दिन बरती जाने वाली सावधानियों के साथ ही हर उस चीज के बारे में बताया गया जिससे कोई दिक्कत आ सकती हो। अधिकारियों को मतदाताओं के प्रवेश करने से लेकर उनका वोट डालने तक की प्रक्रिया के साथ ही मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम को सील करने तक के तरीके बताये गए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहली पॉली 1-800 तो दूसरी पाली में 801 से 1600 नंबर के मतदान कार्मियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम बृहस्पतिवार व शुक्रवार तक दो पालियों में चलेगा। शुक्रवार को दूसरी पाली में अनुपस्थित कर्मियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने का अंतिम मौका दिया जाएगा। अंतिम दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए कोविड प्रोटोकॉल के बीच दो फरवरी को पहली पाली में कोड संख्या 01-800 और दूसरी पाली में 801-1600 तक वालों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। इसी तरह तीन फरवरी को पहली पाली में कोड संख्या 1601-2400 तथा दूसरी पाली में 2401-3200 तक वाले तो चार फरवरी को पहली पाली में कोड संख्या 3201 से 4000 तक तथा दूसरी पॉली में 4011 से 4126 क्रमांक वालों के साथ अनुपस्थित कार्मिकों को टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि मतदान प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन बुधवार को पहली पाली में 11 तो दूसरी पाली में 13 पीठासीन अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित कर्मी के बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करने की दशा में कार्मियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत डीएम से अनुमोदन प्राप्त कर केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें