फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस युवक की हत्या का दर्ज हुआ केस वह घर लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र में एक युवक की हत्या की सूचना से पुलिस हलकान हो गई। परिवारीजनों की तहरीर पर हत्या का नामजद केस दर्ज करने के 12 घंटे बाद युवक को मिल गया। इसके बाद पुलिस के साथ उन लोगों ने भी राहत की सांस ली जिन्हें युवक की हत्या का आरोपी बना दिया गया था। पूछताछ में पता चला कि युवक घर से नाराज होकर गया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पूरे भवानी बक्श चौबे का पुरवा निवासी संदीप मिश्र (34) रविवार रात घर से अकेले निकला था। रात करीब नौ बजे उसने दलशाहपुर मजरे सैदपुर निवासी नन्हे मौर्य के घर पर पानी मांग कर पिया। उसके बाद लापता हो गया।
सोमवार सुबह आठ बजे दलशाहपुर निवासी सुरेश सिंह के सेहन के सामने स्थित कुएं के पास संदीप की कपड़े और चप्पल मिला। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने संदीप की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की सूचना थाने में दी। संदीप के परिवारीजनों का कहना था कि कुएं में गिराकर संदीप की हत्या की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने पंपिंग सेट लगाकर कुएं का पानी बाहर निकलवाया लेकिन उसमें कुछ नहीं निकला। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश सिंह सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया। नामजद व अन्य लोगों से पुलिस ने थाने में पूछताछ भी शुरू कर दी।
देर रात तक पुलिस हलकान रही। सोमवार रात करीब 12 बजे संदीप पुलिस को मिल गया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि संदीप के परिवारीजनों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया। देर रात संदीप मिल गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह घर से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें