फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालती नदी के पुल पर बने जानलेवा गड्ढे

विज्ञापन
04 : अमेठी : मालती नदी के पुल पर बना जानलेवा गड्ढा। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
अमेठी। अठेहा-अमेठी मार्ग पर स्थित महाराजपुर बाजार के समीप से निकली मालती नदी के पुल पर गड्ढा हो गया है। पुल पर हर रोज हजारों लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में यह गड्ढे किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन

अमेठी-अठेहा मार्ग स्थित महाराजपुर बाजार के समीप से गुजरने वाली मालती नदी पर कई दशक पूर्व पुल का निर्माण हुआ था। अमेठी से निकलकर यह मार्ग अठेहा होते हुए रायबरेली तक जाता है। मंगापुर के पास से सलोन के लिए भी एक लिंक मार्ग निकलता है।
इस मार्ग पर हर रोज बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सलोन में कोल्ड स्टोर ज्यादा होने से क्षेत्र के आलू व्यवसायी द्वारा हर रोज बड़ी मात्रा में आलू लाया जाता है। पुल के बीच में करीब चार से पांच बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग से भारी वाहन भी गुजरते हैं ऐसे मेें किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। पुल पर गड्ढा होने से राहगीर भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पुल की मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जल्द कराई जाए मरम्मत
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी का कहना है कि इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने ट्विटर आदि के माध्यम से की लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। विपिन शुक्ल का कहना है कि लगर समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विजय तिवारी ने कहा कि उक्त मार्ग से प्रशासनिक अधिकारी भी जाते हैं लेकिन मामले को अनदेखा किया जा रहा है। राज बहादुर सिंह का कहना है कि इन गड्ढों में गिरकर आए दिन राहगीर चोटिल होते रहते हैं। बावजूद इसके विभागीय अफसर चेत नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें