फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4,174 रसोइया को जल्द मिलेगा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व राजकीय विद्यालयों में तैनात रसोइया को जल्द ही चार माह का मानदेय मिलेगा। शासन से राशि मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की मंजूरी का इंतजार है। इसके बाद पैसा रसोइयों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 1,651 विद्यालय (परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों के अलावा राजकीय स्कूल, सहायता प्राप्त स्कूल और मदरसा) मध्यान्ह भोजन योजना से आच्छादित हैं। इन स्कूलों में पंजीकृत एक लाख 86 हजार 911 विद्यार्थियों को दोपहर की छुट्टी में मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के लिए शासन ने 1,500 रुपये प्रतिमाह (10 माह तक) के हिसाब से 4,174 रसोइया (567 पुरुष) तैनात किए गए हैं। स्कूलों में तैनात इन रसोइयों को सितंबर माह तक का ही मानदेय मिला है। अक्टूबर से अब तक का मानदेय न मिलने से रसोइया परेशान हैं। उनकी यह परेशानी जल्द दूर होने वाली है। मध्यान्ह भोजन योजना के जिला समन्वयक अरुण त्रिपाठी ने बताया कि रसोइयों का बकाया मानदेय देने के लिए शासन से दो करोड़ 84 लाख 44 हजार पांच सौ रुपये प्राप्त हुए हैं। अफसरों की मंजूरी मिलने पर सभी रसोइयों के खाते में चार माह का बकाया मानदेय अंतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें