अमेठी। क्षेत्र के गांव बेनीपुर निवासी जाकिर हुसैन उर्फ सद्दाम का पांच वर्षीय पुत्र आदिल सोमवार सुबह सड़क किनारे खेल रहा था। इसी बीच रामनगर की ओर से मोरंग लादकर जा रहे ट्रक ने आदिल को रौंद दिया। दुर्घटना में आदिल के दोनों पैर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार होने लगा तभी ग्रामीणों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया। आदिल को गंभीर हालत में सीएससी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। आदिल के पिता मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं।