अमेठी शहर में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकली शोभायात्रा में शामिल लोग। -स्थानीय नागरिक
अमेठी। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर शुक्रवार को शहर में क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में शौर्य यात्रा निकाली गई। देवीपाटन मंदिर से आरंभ हुई यह यात्रा सगरा तिराहे होते हुए रामलीला मैदान में आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
डीजे की देशभक्ति धुनों पर युवाओं का जोश देखते ही बना। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। मुन्ना सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने विदेशी सत्ता के आगे कभी सिर नहीं झुकाया। उनका त्याग व शौर्य हर भारतवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर कोतवाल सिंह, गुंजन सिंह, राजेंद्र सिंह, महेश सोनी, अनुज सिंह, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह व संदीप मिश्र की अगुवाई में पुलिस बल तैनात रहा।