फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेकी करने के आरोप में युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरारी गिरधरशाह निवासी जितेंद्र सिंह पीडब्लूडी और आरईएस विभाग में ठेकेदारी करते हैं। एक युवक पिछले कई दिनों से उनकी व उनके परिवारीजनों की रेकी कर रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जितेंद्र का पुत्र अभिषेक गांव के समीप नहर पुल पर स्कूल बस पकड़ने के लिए खड़ा था। इसी बीच रेकी करने वाला युवक भी वहां पहुंच गया। अभिषेक की सूचना पर जब तक जितेंद्र आदि मौके पर पहुंचते युवक एक लग्जरी जीप पर बैठकर भाग निकला।
बाद में लोगों ने युवक को अमेठी बस अड्डा के पास से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जितेंद्र ने युवक के खिलाफ तहरीर थाने में दी है। कोतवाली प्रभारी श्याम सुंदर ने युवक का नाम सार्वजनिक करने से इंकार करते हुए तहरीर मिलने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें