फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के नौ परिषदीय स्कूलों में बढ़ेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर में संचालित भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड जिले के दो ब्लॉकों के नौ परिषदीय स्कूलों में सुविधा बढ़ाएगा। छात्र संख्या के आधार पर चयनित इन स्कूलों के कायाकल्प पर आने वाला खर्च सीएसआर फंड से होगा। कंपनी की मांग पर बेसिक शिक्षा विभाग ने चयनित स्कूलों में काम करने की एनओसी कंपनी को भेज दी है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प करने की कोशिश में जुटा बेसिक शिक्षा विभाग अब इस कार्य के लिए जनपद में संचालित विभिन्न कंपनियों का सहयोग लेने में जुटा है। विभाग की कोशिश कंपनी के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व फंड (सीएसआर) का उपयोग विद्यालयों में आमूल चूल परिवर्तन के लिए करने की है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों बीएचईएल से स्कूलों में सुविधा बढ़ाने में सहयोग करने को कहा था। विभाग के पत्र पर कंपनी की टीम ने स्कूलों का निरीक्षण करते हुए सर्वाधिक छात्र संख्या के अनुसार नौ परिषदीय स्कूलों का चयन किया है।
विज्ञापन

स्कूलों को चिन्हित करने के बाद उप महाप्रबंधक ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर सीएसआर फंड से स्कूलों के उन्नतीकरण में सहयोग करने के लिए एनअओसी मांगी थी। बेसिक शिक्षा विभाग ने कंपनी को एनओसी भेजकर स्वीकृत कार्य को तत्काल पूरा कराने को कहा है।
इन स्कूलों का हुआ चयन
कंपनी के सीएसआर फंड से सुविधाएं बढ़ाने के लिए जिन स्कूलों का चयन किया गया है उनमें जगदीशपुर ब्लॉक का पीएस पूरे नोती दुबे कठौरा, पीएस पलिया पश्चिम, पीएस पूरे बेलखरिया, पीएस मलावां, पीएस पूरे दीना पाठक व यूपीएस सराय आलम व मंगरौरा तथा सिंहपुर का पीएस अहोरवा भवानी व गढ़ी महाबल शामिल हैं।
डेस्क-बेंच पर रहेगा फोकस
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि कंपनी के सीएसआर फंड से चयनित सभी विद्यालयों में डेस्क-बेंच की स्थापना कराने के साथ अन्य छोट-छोटी कमियों को दूर कर सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें