फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंगेमऊ में गूंजे रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे

विज्ञापन
26 : गौरीगंज : गूंगेमऊ गांव में सड़क खराब होने के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में नई सड़कों के निर्माण व पुरानी सड़कों के पुनर्निर्माण को लेकर विरोध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को गूंगेमऊ के ग्रामीणों ने खराब सड़क के विरोध में प्रदर्शन करते हुए वोट बहिष्कार की धमकी दी। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों का कहना था कि यदि विधानसभा चुनाव से पहले सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हुआ तो वे मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क, बताना मुश्किल है। शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के गूंगेमऊ गांव में ग्रामीण गड्ढा युक्त सड़क के विरोध में प्रदर्शन पर उतर आए। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि हमारे गांव में पिछले दो दशक से भाजपा को ही वोट दिया जाता है।
भाजपा सर्वाधिक मत पाती है। बावजूद इसके सरकार के जनप्रतिनिधि क्षेत्र की सड़कों को लेकर अनदेखी करते हैं। हारीमऊ से गूंगेमऊ और मिश्रौली से गूंगेमऊ को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग जर्जर हो गया है। इसकी शिकायत कई बार शासन-प्रशासन से की गई। बावजूद इसके कोई निराकरण नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना था कि बच्चों को स्कूल जाना हो या एंबुलेंस आनी हो, हर समय दिक्कत होती है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

मिसरौली में लगा था बोर्ड
कुछ दिन पूर्व जगदीशपुर के मिसरौली ग्राम पंचायत के एक पुरवे में ग्रामीणों ने रोड को लेकर विरोध किया था। यहां ग्रामीणों ने बाकायदा रोड नहीं तो वोट नहीं का बोर्ड तक लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें