फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर में पीने का पानी नहीं, फरियादी परेशान

विज्ञापन
43 : अमेठी : तहसील परिसर में खराब पड़ा इडिया मार्का-टू हैंडपंप। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
अमेठी। तहसील परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। परिसर में लगे सभी हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़े हैं। मरम्मत नहीं होने से तहसील आने वाले फरियादियों तथा अधिवक्ताओं को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

स्थानीय तहसील परिसर में पीने के पानी के लिए चार इंडिया मार्का टू हैंड पंप लगे हैं। इनमें से तीन इंडिया मार्का टू हैंड पंप काफी दिनों से खराब पड़े हैं। परिसर के उत्तरी छोर पर लगे हैंडपंप में सबमर्सिबल मोटर लगने से वह अनुपयोगी साबित हो रहा है।
खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत कराने के लिए अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन तथा ईओ नगर पंचायत से कई बार की। बावजूद इसके कई माह बीतने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। ऐसे में तहसील वाले फरियादियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को पीने के पानी के लिए हर रोज परेशान होना पड़ता है। अधिवक्ताओं ने पीने की पानी की समस्या को देखते हुए अधिकारियों से खराब पड़े सभी इंडिया मार्का टू हैंड पंपों की मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उदासीन जिम्मेदार
बार एसोसिएशन अध्यक्ष सदाशिव पांडेय ने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। शिकायत के बावजूद अफसर उदासीन बने हुए हैं। अफसरों की उदासीनता के चलते नलों की मरम्मत अभी तक नहीं हो पाई।
परेशान हो रहे फरियादी
बार एसोसिएशन सचिव उपेंद्र शुक्ला ने कहा कि नलों के खराब होने से फरियादियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ईओ नगर पंचायत से शिकायत करने के बावजूद अभी तक नल की मरम्मत नहीं कराई गई।
खरीदकर पानी पीने को मजबूर
अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र ने कहा कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते लोगों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। हैंडपंप सही होता तो लोगों को पानी नहीं खरीदना पड़ता। नलों की मरम्मत कराया जाना नितांत आवश्यक है।
नहीं हो पा रहा निस्तारण
अधिवक्ता विद्या शंकर द्विवेदी ने कहा कि जहां जिम्मेदार अधिकारी बैठते हैं वहां पर सार्वजनिक समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अन्य समस्याओं का निस्तारण कैसे होगा यह बड़ा सवाल है। सार्वजनिक हित में तत्काल नलों की मरम्मत कराना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें