फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में नहीं बना कोई केंद्र

Mon, 05 Aug 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए इस बार जिले में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं। ऐसे में महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए गैर जनपद जाना होगा। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


बीती 17 व 18 फरवरी को हुई आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए जिले को केंद्र बनाया गया था। उस परीक्षा में जिले की महिला अभ्यर्थियों को जिले में परीक्षा देने की सुविधा थी। जिले के पुरुष अभ्यर्थियों को गैर जनपद जाना पड़ा था। जिले के आठ केंद्रों पर चार पालियों में हुई परीक्षा में दोनों दिन 3792-3792 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल 15,168 अभ्यर्थियों में जिले की करीब छह हजार महिला अभ्यर्थी थीं। शेष गैर जनपदों के पुरुष अभ्यर्थी थे।
कई जिलों में पेपर लीक होने के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। परीक्षा अगस्त माह में दोबारा होनी है। इस बार जिले में एक भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची शासन को भेजी गई थी। खुफिया विंग ने केंद्रों की जांच भी की थी। आखिरी वक्त में जिले में परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिले में बनना चाहिए परीक्षा केंद्र
पुलिस की लिखित परीक्षा की तैयारी में जुटी सोमपुर मनकंठ मजरे दरखा गांव की रिशू शुक्ला ने बताया कि इस बार जिले में केंद्र नहीं बनने से परीक्षा देने में परेशानी होगी। परीक्षा केंद्र की जानकारी नहीं है। असुविधा भले हो, लेकिन परीक्षा जरूर दूंगी। गौरीगंज के अन्नीबैजल गांव की शिवानी सिंह ने बताया कि फरवरी माह में हुई परीक्षा में अमेठी में परीक्षा केंद्र था। इस बार जिले में परीक्षा केंद्र नहीं बना है। परीक्षा को लेकर चिंता बनी है। फिलहाल तैयारी पूरी है। नेवदिया गांव की सुमन ने बताया कि गैर जिले में परीक्षा देने जाने में परेशानी होगी। फिर भी परीक्षा देने जाऊंगी।

शासन स्तर से लिया गया निर्णय
डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए केंद्रों की प्रस्तावित सूची शासन को भेजी गई थी। परीक्षा केंद्र को लेकर शासन स्तर से निर्णय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें