फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रिपिंग व कटौती से लोग परेशान, बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं

Sun, 04 Aug 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शासन की ओर से जारी रोस्टर बेपटरी हो गया है। भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। आलम यह है कि करीब छह घंटे से आठ घंटे कटौती के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में बारिश कम होने से भीषण उमस व भरी गर्मी का प्रकोप है। जिससे किसानों के साथ आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अंधाधुंध बिजली कटौती ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। शासन की ओर से जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील पर 21:30 घंटे और 18 घंटे ग्रामीण क्षेत्रों का रोस्टर है। ग्रामीण क्षेत्रों में जारी रोस्टर पूरी तरह फेल है। इसके साथ ही ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या अलग बनी है।
खेतों में पानी पहुंचने से पहले कट जाती है बिजली
बारिश नहीं होने से खेतों में पानी नहीं है, ऐसे में निजी नलकूप का सहारा है। बिजली कटौती से निजी व सरकारी नलकूप चल रहे हैं लेकिन जैसे ही खेतों में पानी पहुंचने से पहले ही बिजली कट जाती है। ऐसे में किसानों को नलकूप पर ही बैठना पड़ रहा है। एक बीघे सिंचाई करने में काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन

बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या के चलते लोगों को भीषण गर्मी में दिन रात परेशानी उठानी पड़ है। यह हाल जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्र स्थित सभी विद्युत उपकेंद्रों का है। शुक्रवार की रात से शनिवार दोपहर तक ग्रामीण क्षेत्रों में छह से आठ घंटे की विद्युत कटौती हुई। इसके अलावा ट्रिपिंग की समस्या बनी रही है। किसान नेता दिनेश तिवारी, हौसिला यादव, गीता गुप्ता आदि ने ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग उठाई है।


पैनल में खराबी से बाधित हुई आपूर्ति
जामों (अमेठी)। ब्लॉक स्थित बिजली उपकेंद्र में लगे पैनलों में खराबी आ गई थी। शनिवार को उपकेंद्र पर खराब हुए पैनलों को बदलने का कार्य सुबह का कार्य शुरू हुआ। कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी तो वहीं खेतों की सिंचाई का कार्य बाधित रहा। जेई प्रेमचंद कुशवाहा ने बताया कि उपकेंद्र में लगे पैनलों को बदला जा रहा है। बिजली आपूर्ति बहाल होने में तीन घंटे का समय लगेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें