फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26,261 विद्यार्थियों को टैबलेट-मोबाइल के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने से 79 उच्च शिक्षण संस्थानों में पंजीकृत 26,261 छात्र निराश हुए हैं। मुख्यमंत्री की ओर से मोबाइल व टैबलेट वितरण की घोषणा के बाद जिले में 27,836 विद्यार्थियों का डेटा डीजी शक्ति पोर्टल पर अपलोड किया गया है। पोर्टल पर अपलोड डेटा के हिसाब से इंदिरा गांधी महाविद्यालय के 200 विद्यार्थियों को सीएम के हाथों लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल मिल चुका है। शेष विद्यार्थियों को अब मोबाइल/टैबलेट के लिए चुनाव की अधिसूचना समाप्त होने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों उच्च शिक्षण संस्थानों में पंजीकृत विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा में दक्ष करने के साथ कोविड संक्रमण कॉल में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए निशुल्क मोबाइल/ टैबलेट देने की घोषण की थी। घोषणा के बाद जिले में 27,836 विद्यार्थियों ने डीजी शक्ति पोर्टल पर आवेदन किया था। आवेदन के बाद 786 विद्यार्थियों का डेटा शिक्षण संस्थानों ने विभिन्न कारणों से अस्वीकृत किया था तो 414 का सत्यापन नहीं हो सका है।
महाविद्यालयों की ओर से सत्यापित 27,661 डाटा में 175 विद्यार्थियों का डेटा शासन स्तर पर मंजूरी के लिए पोर्टल पर लंबित है। 26,461 विद्यार्थियों को योजना का पात्र घोषित करते हुए शासन ने नामित आपूर्ति संस्था से समन्वय स्थापित कर जिले व स्कूल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर वितरण योजना बनाई थी। योजना का शुभारंभ करते हुए 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में इंदिरा गांधी महाविद्यालय में पंजीकृत बच्चों को मुख्यमंत्री ने टैबलेट-मोबाइल वितरित किया था।
विज्ञापन

शुभारंभ के बाद मोबाइल व टैबलेट मिलने का इंतजार कर रहे बाकी बचे बच्चों पर निर्वाचन आयोग की ओर से आठ जनवरी को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद निराशा के भाव छा गए हैं। मोबाइल व टैबलेट वंचित 26,261 विद्यार्थियों को कब मिलेगा, इसकी जानकारी देने के लिए कोई जिम्मेदार अफसर तैयार नहीं है। विधानसभा चुनाव निर्वाचन समाप्त होने के बाद मोबाइल मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें