फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से आए मो. नईम को सपा ने तिलोई से उतारा

विज्ञापन
46 : गौरीगंज : मो. नईम। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को तिलोई सीट पर भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। पार्टी ने कांग्रेस से दल बदलकर आए जगदीशपुर के मो. नईम को तिलोई से अपना प्रत्याशी बनाया है। सत्ता पर काबिज होने का सपना देेख रही समाजवादी पार्टी ने जिन मो. नईम पर दांव लगाया है वे एक लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले तीन विधानसभा चुनावों में गौरीगंज से हार का सामना कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी घोषित करने के मामले में समाजवादी पार्टी सबसे आगे है। तीन विधानसभा क्षेत्रों में (गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह, अमेठी से महराजी प्रजापति व जगदीशपुर से रचना कोरी) प्रत्याशी घोषित करने के दो दिन बाद गुरुवार को पार्टी ने तिलोई में भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। समाजवादी पार्टी ने जगदीशपुर के रहने वाले मो. नईम पर दांव लगाया है।
अब तक कांग्रेस से गौरीगंज विधानसभा से टिकट मांग रहे मो. नईम एक दिन पूर्व ही दल बदलकर सपा में आए थे। सपा में शामिल होने के दूसरे ही दिन पार्टी प्रत्याशी के रूप में उनकी घोषणा कर दी गई। गौरतलब है कि पार्टी ने जिन मो. नईम को तिलोई से प्रत्याशी बनाया है वे गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से तीन बार चुनाव हार चुके हैं।
विज्ञापन

मो. नईम को कांग्रेस ने वर्ष 2007, 2012 व 2017 में पार्टी प्रत्याशी बनाया लेकिन उन्हें तीनों चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 2007 के चुनाव में नईम को बसपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने तो 2012 व 2017 के चुनाव में सपा के राकेश प्रताप सिंह ने शिकस्त दी थी। इस चुनाव में भी वे कांग्रेस पार्टी से गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट चाह रहे थे।
1998 में लड़ा था लोकसभा चुनाव
मो. नईम वर्ष 1998 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से बसपा प्रत्याशी थे। इस चुनाव में वे तीसरे नंबर पर रहे थे और उन्हें कुल 1,51,096 मत मिले थे। नईम की ओर से कराए गए मत विभाजन की वजह से इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में संजय सिंह को 23,270 वोटों से जीत हासिल हुई थी। संजय सिंह को 2,05,025 तो दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के सतीश शर्मा को 1,81,755 मत मिले थे। इस चुनाव में नईम को मिले भारी समर्थन के बूते ही उनकी 1999 में कांग्रेस में एंट्री हुई और वे 23 साल तक क्षेत्र में कांग्रेस का मुस्लिम चेहरा बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें