फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने मॉक ड्रिल कर किया रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की चौथी लहर की संभावना को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के कई जिलों में संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। संक्रमण बढ़ने की संभावना को देखते संयुक्त निदेशक मलेरिया की मौजूदगी में एल-2 हास्पिटल पर मरीज आने पर उसे तत्काल इलाज की सुविधा मुहैया कराने का रिहर्सल किया गया। इसके अलावा पाइप लाइन ऑक्सीजन सप्लाई, प्लांट पर ऑक्सीजन का उत्पादन तथा आईसीयू में लगे उपकरणों की क्रियाशीलता भी जांची गई।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण फैलने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के उपचार व बचाव की तैयारियां पूरी करते हुए रिहर्सल करने में जुटा है। शासन के निर्देश पर जिला स्तर पर बनाए गए संक्रमण की रोकथाम के लिए निगरानी करने के साथ सैंपलिंग बढ़ाने व एल-2 अस्पतालों को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश पर एल-2 अस्पताल में मौजूद संसाधनों की क्रियाशीलता की जांच शुरू कर दी गई है।
सोमवार को शासन से नामित नोडल संयुक्त निदेशक मलेरिया डॉ. अवधेश यादव की मौजूदगी में संक्रमितों के उपचार, प्रबंध, सुविधा व संसाधनों के क्रियाशीलता की जांच की गई। एल-2 हास्पिटल पर मॉकड्रिल कर मरीज आने पर उसे तत्काल इलाज की सुविधा मुहैया कराने का रिहर्सल किया गया। इसके अलावा पाइप लाइन ऑक्सीजन सप्लाई, प्लांट पर ऑक्सीजन का उत्पादन तथा आईसीयू में लगे उपकरणों की क्रियाशीलता भी जांची गई।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल में संचालित एल-2 अस्पताल में शासन से नामित संयुक्त निदेशक मलेरिया डॉ. अवधेश यादव की मौजूदगी में मॉकड्रिल की गई। इस दौरान एल-2 अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। एंबुलेंस से कोरोना पॉजिटिव मरीज आने पर उसे अविलंब उपचार की व्यवस्था मुहैया कराने के लिए एंबुलेंस से स्ट्रेचर के सहारे तत्काल वार्ड में ले जाकर उपचार शुरू करने, जरूरी जांच करने, आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर उसे ऑक्सीजन लगाने आदि का रिहर्सल किया गया।
जिले के कोविड के नोडल अफसर एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि जिला स्तर पर कोरोना की चौथी लहर से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। कहा कि सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मॉकड्रिल कर रिहर्सल किया गया। एल-2 अस्पताल में कोरोना मरीज मिलने पर इलाज के लिए सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता है। अस्पताल में मौजूद सभी संसाधन क्रियाशील हैं। जिले का स्वास्थ्य महकमा कोरोना संक्रमण बढ़ने पर पॉजिटिव मरीजों का इलाज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें