फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के अनुरोध पर विधायक ने तोड़ा अनशन

विज्ञापन
46 : गौरीगंज : लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती विधायक को जूस पिला कर अनशन समाप्त कराते प्रदेश अध्? - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। 31 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर अनशन कर रहे विधायक राकेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को अपना अनशन तोड़ दिया। नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी व सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की मौजूदगी में राकेश ने अपना अनशन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुरोध पर तोड़ा।
विज्ञापन

गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने पिछले दो अक्तूबर को अमेठी डीएम अरुण कुमार को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में तीन साल से जर्जर पड़ी मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र की दो सड़कों (कादूनाला-थौरी व मुसाफिरखाना-पारा संपर्क मार्ग) के पुनर्निर्माण की मांग की गई थी। कहा था कि यदि 31 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे तक पीएमजीएसवाई से 2016 में निर्मित इन सड़कों का पुनर्निर्माण नहीं शुरू हुआ तो वे अपने पद से त्यागपत्र देकर लखनऊ जीपीओ पर धरना देंगे।
31 अक्तूबर तक काम नहीं शुरू होने पर विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित को त्यागपत्र देकर जीपीओ पर धरना शुरू कर दिया। धरने के पांचवें दिन दीपावली की सुबह से विधायक व उनके समर्थक डीडीसी धर्मेंद्र धोबी ने अन्न-जल त्याग कर अनशन शुरू कर दिया। हालांकि सरकार पर विधायक के धरने व अनशन का कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन

इसके इतर प्रशासन ने विधायक को पांच अक्तूबर की रात धरना स्थल से उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाने के साथ उनके दोनों हाथ बांधकर जबरन ड्रिप चढ़ा दी। इससे नाराज विधायक ने अस्पताल में ही अनशन शुरू कर दिया। हालांकि इतना सब होने के बावजूद सरकार ने विधायक से बात नहीं की। उधर, राकेश प्रताप के कई दिन से चल रहे धरना और उनके अनशन को समाप्त कराने के लिए मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे सार्वजनिक आग्रह किया।
अखिलेश ने कहा कि वे चाहते हैं कि विधायक अपना धरना व अनशन समाप्त कर अपना अनशन तोड़ें और स्वस्थ होकर दमनकारी सरकार के खिलाफ संघर्ष करें। अखिलेश के अनुरोध के बाद अस्पताल पहुंचे सपा के नेता विधान मंडल दल राम गोविंद चौधरी व सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जूस पिलाकर विधायक का अनशन तोड़वाया।
मुखिया के सम्मान में तोड़ा अनशन
विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के सम्मान में अनशन समाप्त किया है। आगे भी उनका जो आदेश होगा उसका हर हाल में पालन करेंगे। विधायक ने कहा कि सरकार के खिलाफ उनका संघर्ष और जनता के हित की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें