फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री को गैरहाजिर मिलीं बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। एक दिवसीए दौरे पर बृहस्पतिवार को अमेठी आए जिले के प्रभारी मंत्री अचानक बीडीओ कार्यालय जगदीशपुर पहुंच गये। वह सीधे बीडीओ के कक्ष पहुंचे तो वह नदारद मिलीं। अकाउंटेंट से जानकारी चाही तो उसने डीएम की बैठक में जाने की सूचना दी।
विज्ञापन

मंत्री ने डीएम से पूछा तो उन्होंने बीडीओ की कोई मीटिंग नहीं बुलाने की बात कही। ब्लॉक के निरीक्षण में मिली खामियों तथा बीडीओ के नदारद रहने व कर्मचारी द्वारा गलत सूचना देने से नाराज मंत्री ने डीएम को कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए मौजूद कर्मियों को जमकर फटकार लगाई।
जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा बृहस्पतिवार को अचानक जगदीशपुर विकासखंड कार्यालय पहुंच गये। वह सीधे बीडीओ कक्ष में पहुंचे जहां उन्हें बीडीओ प्रीती वर्मा की कुर्सी खाली मिली। मंत्री ने वहां मौजूद अकाउंटेंट किशनलाल से बीडीओ के बारे में पूछा तो उसने बताया कि बीडीओ जिलाधिकारी की मीटिंग में गई हैं। मंत्री ने जिलाधिकारी अमेठी से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि मेरे यहां कोई मीटिंग नहीं है।
विज्ञापन

इस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अकाउंटेंट किशनलाल को गलत सूचना देने और बीडीओ प्रीती वर्मा के अनुपस्थित रहने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश जिलाधिकारी को दिया। प्रभारी मंत्री ने ब्लॉक में मौजूद कनिष्ठ सहायक मुन्नीलाल की तरफ रुख किया तो उनके पटल पर प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों में 13 शिकायतें दर्ज पाई गईं। इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हुआ था।
मंत्री ने मनरेगा सेल की भी जांच की। ब्लॉक परिसर में मौजूद पूरे खुदाबंद रस्तामऊ निवासी सोहनलाल ने आवास के लिए दो वर्ष से चक्कर काटने की शिकायत की। इससे नाराज मंत्री ने मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कार्य पद्धति में सुधार लाने का निर्देश दिया। कार्यालय से नदारद रहने के बारे में बीडीओ ने बताया कि वे संगठन की बैठक में गई थीं, प्रभारी मंत्री को अकाउंटेंट सही जानकारी नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें