फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा शहीद का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने वाले शहीद दिनेश का पार्थिव शरीर बुधवार को भी घर नहीं पहुंच सका। पार्थिव शरीर देर रात तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सैनिक सम्मान के साथ शहीद की अंत्येष्टि बृहस्पतिवार सुबह दुर्गापुर में होगी।
विज्ञापन

दुर्गापुर बाजार के रहने वाले दिनेश कुमार कसौधन बीएसएफ में थे। इन दिनों उनकी तैनाती श्रीनगर के ख्वाडा सेक्टर में थी। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ड्यूटी के दौरान अचानक कंटीली बाड़ पर टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से उनकी उनकी मौत हो गई।
मंगलवार दोपहर दो बजे तक उनके शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। घर वालों को उम्मीद थी कि बुधवार सुबह तक पार्थिव शरीर घर पहुंच जाएगा। परिवारीजनों ने शहीद की अंत्येष्टि की तैयारियां भी पूरी कर रखी हैं।
विज्ञापन

शहीद के बड़े भाई ओम प्रकाश ने बताया कि पार्थिव शरीर देर रात तक आने की उम्मीद है। शहीद का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार सुबह सैनिक सम्मान के साथ कस्बे में स्थित मंदिर के पीछे श्मशान स्थल पर किया जाएगा। दिनेश की शहादत की सूचना सार्वजनिक होने के बाद से लोग उनके घर पहुंचकर संवेदना जता रहे हैं।
शहीद के बड़े भाई ओम प्रकाश ने बताया कि उनका भाई देश के लिए कुर्बान हो गया। इससे ज्यादा कष्ट इस बात को लेकर है कि शहादत की जानकारी होने के बावजूद किसी भी पार्टी का कोई बड़ा नेता संवेदना जताने नहीं आया।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता डॉ. अरविंद चतुर्वेदी सोमवार को तो अमेठी विधायक के प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह बुधवार को उनके घर आए। स्मृति के प्रतिनिधि विजय गुप्ता से बात होने के बाद एसडीएम अमेठी दो दिन बाद बुधवार को उनके घर आए। लेखपाल और कानूनगो जरूर पहले ही दिन से मौके पर मौजूद हैं।
शहीद दिनेश की पत्नी गायत्री उत्तर प्रदेश पुलिस में हैं। उनकी तैनाती 1090 में है। गायत्री लखनऊ में ही रुककर पति के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रही हैं। गायत्री के साथ सात वर्षीय पुत्री परी व चार वर्षीय पुत्र आदि का रो-रोकर हाल बेहाल है। घर पर मौजूद मां शारदा की भी आंखें बेटे के अंतिम दर्शन की चाह में पथरा गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें