फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में गई जान

Tue, 26 May 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। बगिया कैलाश गांव में सोमवार को विवाहिता नीतू (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद मायके पक्ष ने मौत के कारणों पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सुल्तानपुर के कुड़वार के रवनिया पश्चिम गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी बहन नीतू की तबीयत खराब होने की सूचना उन्हें नहीं दी गई। गांव के कुछ लोगों से जानकारी मिली। रात में वह बहन की ससुराल पहुंचे तो बताया गया कि सीएचसी और सुल्तानपुर जिला अस्पताल में उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ ले जाते समय बहन की मौत हुई है।


उन्होंने कहा कि घटना से पहले बहन की तबीयत खराब होने की जानकारी नहीं देने से उन्हें संदेह है। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलदार गौरीगंज सूरज प्रताप सिंह की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें