फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव

Tue, 26 May 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बाजारशुकुल के ताला बदलगढ़ गांव में विवाहिता का शव निकालने के लिए खुदाई करते श्रमिक। -संवाद
विज्ञापन
बाजार शुकुल। क्षेत्र के ताला बदलगढ़ गांव में विवाहिता सैयदा खातून (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के छह दिन बाद सोमवार को प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे लाल मजरे कठौरा निवासी इकराम वारिस ने बताया कि उनकी बहन सैयदा खातून का निकाह वर्ष 2012 में ताला बदलगढ़ गांव निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग चार बेटियां होने की वजह से सैयदा को प्रताड़ित करते थे।
इकराम के मुताबिक 19 मई को ससुराल पक्ष ने सूचना दी कि सैयदा की मौत सांप काटने से हो गई है। इसके बाद बिना मायके पक्ष को जानकारी दिए शव को दफना दिया गया। सूचना मिलने पर जब वह गांव पहुंचे तो उन्हें शव पर चोट के निशान दिखाई दिए, जिससे उन्हें हत्या की आशंका हुई।
विज्ञापन



मामले की शिकायत इकराम ने जिलाधिकारी संजय चौहान से की। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कराई। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्रवाई के दौरान गांव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।



थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें