06 : अमेठी : फेसबुक पर तमंचे के साथ मौजूद संग्रामपुर थाने के गूजीपुर गांव का युवक।
- फोटो : AMETHI
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र में एक युवक का अवैध तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
यह फोटो फेसबुक पर प्रजापति प्रदीप कुमार के नाम से अकाउंट के स्टेटस पर बृहस्पतिवार को शेयर की गई है। यह अकाउंट गूजीपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार प्रजापति का बताया जा रहा है। फोटो वायरल होने की जानकारी मिलते ही हल्का प्रभारी रविशंकर तिवारी गांव पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
प्रभारी थानाध्यक्ष शिवजनम यादव ने बताया कि अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल होने की जानकारी मिली है। छानबीन में पता चला कि जिस युवक का फेसबुक अकाउंट है वह युवक अपने पिता के साथ चंडीगढ़ में रहता है। करीब एक साल पुराना फोटो है। जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।