फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के प्रभावी नियंत्रण का करें इंतजाम : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विभिन्न बीमारी से जुड़े रोगियों की पहचान के लिए सात से 16 सितंबर तक संचालित होने वाले विशेष अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में अफसरों व कर्मचारियों लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि मथुरा एवं फिरोजाबाद में डेंगू के बढ़ते मरीज चिंता का विषय है। जिले में यह बीमारी किसी भी दशा में फैलने न पाए। इसका पहले से ही व्यापक इंतजाम किया जाए। कहा कि वर्षा ऋतु में तमाम संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावना बनी रहती है।
इसलिए लोगों को स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करने तथा विशेष साफ-सफाई बरतने के लिए जागरूक किया जाए। डेंगू रोग के प्रभावी नियंत्रण हेतु पॉजिटिव पाए गए रोगियों के क्षेत्र में त्वरित एवं तीव्र गति से निरोधात्मक व उपचारात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। प्रत्येक पुष्ट डेंगू रोगी के घर एवं आस-पास के 50 घरों में पाइरिथ्रम का छिड़काव कराया जाए। एक्टिव केस सर्च, सोर्स रिडक्शन, जन सामान्य को डेंगू रोग के प्रति जागरूक किए जाने संबंधी गतिविधियां चलाई जाएं।
घरों में कूलर, फ्रिज, गमलों इत्यादि में जमे जल को साफ करवाया जाए। साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित किया जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, डीपीआरओ श्रीकांत यादव, पीडी आशुतोष दुबे, प्रभारी डीपीओ विनय सिंह, जिला अस्पताल के सीएमएस, समस्त एमओआईसी व अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें