फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लटक रहे ताले, मरीज परेशान

Wed, 18 Dec 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अन्नी बैजल ​स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लगा ताला। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की ग्राम पंचायतों में मरीजों की सुविधा के लिए स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिखावा साबित हो रहे हैं। यहां पर तैनात सीएचओ, एएनएम व अन्य कर्मी ओपीडी के समय नदारद रहते हैं। ऐसे में मरीजों को सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



मंगलवार को जिले के कई आयुष्मान आरोग्य मंदिर की पड़ताल की गई। जिसमें कहीं ताला लटक रहा था, तो कहीं बंद मेनगेट पर ग्रामीण कपड़े सुखा रहे थे। कहीं सीएचओ मिले, लेकिन मरीज नहीं दिखे। जबकि 10 बजे से चार बजे तक सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ओपीडी चलाने का आदेश है।



दृश्य एक
गौरीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के गांव अन्नीबैजल में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित है। करीब पांच से अधिक राजस्व गांव की आबादी के लिए स्थापित यह आरोग्य मंदिर दिखावा साबित हो रहा है। मंगलवार को करीब 11:42 बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर टीम पहुंची तो यहां पर ताला लटक रहा था। केंद्र पर न तो सीएचओ और न ही एएनएम, आशा मिले।
विज्ञापन



दृश्य दो
समय 12:22 बजे, गौरीगंज के गढ़ामाफी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हाल। यहांं पर मेनगेट पर ग्रामीण अपना कपड़ा डालकर सुखा रहे थे। ग्रामीणों ने जब गेट से कपड़ा हटाया तो मेनगेट पर ताला लटक रहा था। स्थानीय लोगों की माने तो तीन चार दिन से यहां पर कोई भी कर्मी नहीं आया है।


दृश्य तीन
समय 10:42 बजे, गौरीगंज के टिकरिया गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का नजारा। यहां पर तैनात सीएचओ एकता गुप्ता सेंटर पर मौजूद थीं। मरीज मौके पर नहीं दिखे। यहां व्यवस्थाएं चाकचौबंद दिखीं। सीएचओ ने बताया कि तीन मरीज अब तक आए हैं। जिसमें एक महिला को रेफर किया गया है। बताया कि औसतन 10 से 12 मरीजों की ओपीडी होती है। एएएनएम और आशा गांव में गई हैं।


दृश्य चार
समय 12:07 बजे, गौरीगंज के दरपीपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हाल। यहां पर तैनात सीएचओ नीतू यादव मौजूद थीं। मौके पर 12 मरीज देखे गए। मरीज जय कुमार को बलगम जांच के लिए सीएचसी रेफर किया गया। एएनएम सेंटर पर पर ताला लटक रहा था।



वर्जन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि अन्नीबैजल में सीएचओ ने इस्तीफा दे दिया है। एएनएम टीकाकरण सत्र में गई थीं। वहीं, गढ़ामाफी की सीएचओ मेडिकल अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें