फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चुनावी गुणा-भाग में जुटे रहे नेता-कार्यकर्ता

Wed, 22 May 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजनैतिक पार्टियों के दफ्तारों में महीनों की गहमागहमी के बाद आज खामोशी दिखी। चुनाव के अगले दिन मंगलवार को प्रमुख पार्टियों के कार्यालयों में काफी शांति का माहौल नजर आया।
विज्ञापन


प्रमुख पार्टियों भाजपा व कांग्रेस कार्यालयों में नेता-कार्यकर्ता चुनावी गुणा-गणित लगाते नजर आए। हालांकि सभी अपने जीत के दावे कर रहे हैं। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में ज्यादा भीड़ नहीं थी। कार्यालय के अंदर मीटिंग हाल में कई लोग चुनाव पर चर्चा कर रहे थे। लोग बूथ, तहसील व विधानसभावार वोटों का गणित लगा रहे थे।
सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस कार्यालय में कई वरिष्ठ कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि के चलते लोगों की संख्या कुछ ज्यादा थी। कुछ लोग दफ्तार में चुनावी चर्चा में व्यस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें