फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जगदीशपुर में मिले युवक के शव की शिनाख्त

Wed, 22 May 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में 15 दिनों में मिले दो लावारिस शवों में से एक की पहचान नहीं हो सकी, जबकि एक लावारिस शव की पहचान हो गई है। बीती 16 मई को जगदीशपुर क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव कुएं में मिला था। पुलिस ने पाेस्टमार्टम के लिए भेजा था। हालांकि, बाद में शव की पहचान हो गई है। एसओ राकेश सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान बांदा जिले के विरसंडा निवासी राजा आजाद ने अपने पुत्र सुशील कुमार (32) के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, इन्हौना थाना क्षेत्र के सिंदुरवा माइनर में सोमवार को सढ़िया गांव के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव राहगीरों ने देखा था। इन्हौना पुलिस ने पहचान की कोशिश की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसएचओ पंकज द्विवेदी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें