फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वकीलों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Wed, 28 Jan 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुसाफिरखाना तहसील में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। एसडीएम के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी है। मंगलवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में तहसील परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। यह आंदोलन 30 दिसंबर से चल रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि उनकी मांगों पर कार्रवाई न होने से न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में वादकारी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन



एसडीएम की अदालत में 35, एसडीएम न्यायिक की अदालत में 65, तहसीलदार की अदालत में 43, नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना की अदालत में 33 और नायब तहसीलदार जगदीशपुर की अदालत में 59 मुकदमे सूचीबद्ध रहे। न्यायिक कार्य ठप होने से वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।


प्रदर्शन के बाद हुई अधिवक्ताओं की बैठक में विचार-विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि 30 जनवरी से तहसील गेट पर सुबह 10 बजे से धरना दिया जाएगा। साथ ही बैनामा व रजिस्ट्री कार्य को भी रोकने का फैसला किया गया। इस दौरान सचिव राजीव कुमार तिवारी, संजय शुक्ला, केके सिंह, सतीश सिंह, रमाकांत शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, दीपक गिरी, शिव पाठक, राम मिश्र आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें