फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण कराने को उमड़ी भीड़, नियम दरकिनार

विज्ञापन
05 : अमेठी : काविड टीकाकरण महा अभियान के दौरान सीएचसी में उमड़ी भीड़। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज/अमेठी। कोविड टीकाकरण महाअभियान के दिन मंगलवार को जिले में स्थापित सभी 204 केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से अव्यवस्था फैल गई। टीका लगवाने की होड़ में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाईं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से कोरोना की रोकथाम को लेकर वैक्सीनेशन के साथ-साथ एहतियात बरतने और जारी गाइडलाइन का पालन करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। यही नहीं लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए भी लगातार जागरूक करने का काम चल रहा है।
जागरूकता कार्यक्रम का आलम यह है कि अब तक जहां वैक्सीनेशन सेंटरों पर स्वास्थ्य कर्मी खाली बैठे रहते थे वहीं पिछले कुछ दिनों से केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को चलाए गए महा अभियान में तकरीबन सभी केंद्रों पर टीकाकरण शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या मेें लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

अमेठी शहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत तकरीबन सभी केंद्रों पर बने टीकाकरण कक्षों के बाहर खूब भीड़-भाड़ रही। लोग कतार में एक दूसरे से सट कर खड़े थे। ज्यादातर लोग बगैर मास्क के भीड़ में खड़े दिखाई पड़े तो सोशल डिस्टेंसिंग को भी दर किनार किया गया।
वैक्सीनेशन कक्ष के बाहर भीड़ में खड़े लोग अपना नंबर पहले लगाने की होड़ में एक दूसरे से तकरार करते भी नजर आए। भीड़ को देखते हुए सीएससी अधीक्षक ने कोतवाली फोन कर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि दूरी बनाने की बात कहने पर वैक्सीनेशन कराने पहुंचे लोग स्वास्थ्य कर्मियों से भिड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें