फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे बंद रहा कोयलारा-मुबारकपुर रेलवे फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर कोयलारा-मुबारकपुर मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक गुरुवार को मरम्मत के लिए पौने दो घंटे तक बंद रहा। ऐसे में रेलवे फाटक पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीर फंसे रहे। स्थानीय लोग रास्ता बदलकर अपने गंतव्य को गए।
विज्ञापन

कोयलारा-मुबारक मार्ग पर गुरुवार को सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत के लिए एक घंटे का ब्लॉक लिया गया था। हालांकि मरम्मत कार्य पूरा करने में पौने दो घंटे लग गए। इस दौरान उक्त मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद रहा। इससे कोयलारा-मुबारकपुर मुख्य सड़क पर वाहनों की लंगी कतार लग गई। ऐसे में उस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे वाहन और बाइक सवारों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ा।
पीडब्ल्यूवाई निहालगढ़ संजय कुमार ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत को लेकर गुरुवार सुबह 10:40 से दोपहर 12.25 बजे तक का ब्लॉक लिया गया था। कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आवागमन बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें