फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बदले रूट से चली कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस

Sat, 05 Apr 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज होकर विभिन्न स्टेशनों की यात्रा करने वाले लोगों को ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित हुई तो काशी विश्वनाथ घ्सहित अन्य ट्रेनें देरी से गौरीगंज आईं।
विज्ञापन



लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर गौरीगंज होकर लखनऊ, कानपुर होते हुए आगरा के बीच संचालित इकलौती ट्रेन कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस शुक्रवार को परिवर्तित मार्ग से संचालित हुई। ऐसे में इस ट्रेन से आरक्षित टिकट पर यात्रा करने पहुंचे लोगों को मजबूरी में अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। आगरा की यात्रा करने गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे राघवेंद्र कुमार ने बताया कि मजबूरी में टिकट निरस्त करवा दिया है। अब अगले शुक्रवार को यात्रा करेंगे।


इसके अतिरिक्त योगनगरी एक्सप्रेस ढाई घंटे, पंजाब मेल 30 मिनट, जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तो काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे देरी से गौरीगंज आई। मालदा टाउन एक्सप्रेस एक घंटे, लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी, अमृतसर-हावड़ा, देहरादून-वाराणसी और दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस भी एक घंटे देरी से गौरीगंज आई।
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कानपुर में गंगा नदी ब्रिज पर चल रहे कार्य के कारण कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित हुई है। अन्य ट्रेनें अपरिहार्य कारण से देरी से संचालित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें