फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक निरस्त हुई अप काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। दिल्ली-लखनऊ रेल ट्रैक पर रोजा-बरारा के बीच दोहरीकरण के लिए जारी ब्लॉक के बाद बुधवार को अप काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन अचानक निरस्त कर दिया गया। इसकी वजह से डाउन काशी विश्वनाथ व अप गरीब रथ बृहस्पतिवार को तो डाउन गरीब रथ शुक्रवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन का संचालन निरस्त होने की जानकारी के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोहरे व धुंध के बीच विलंब से चल रही ट्रेनों के बीच संचालन विभाग ने लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर दिल्ली से संचालित दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन एक-एक दिन के लिए निरस्त कर दिया है। संचालन विभाग की ओर से जारी आदेश में दिल्ली-लखनऊ रेल ट्रैक पर रोजा-बरारा के दोहरीकरण कार्य को पूरा करने के लिए जारी ब्लॉक के बाद ट्रेनों का संचालन निरस्त करने का निर्देश दिया है।
जारी निर्देश पर बुधवार को वाराणसी से दिल्ली जाने वाली अप काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को अचानक निरस्त कर दिया गया। ट्रेन के अचानक निरस्त होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद यात्री स्टेशन मास्टर के पास गए तो पता चला कि बृहस्पतिवार को दिल्ली से आने वाली डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, छह जनवरी को वाराणसी व आनंद बिहार के बीच संचालित गरीब रथ एक्सप्रेस तथा सात जनवरी को डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन

ट्रैक पर दिल्ली के लिए संचालित ट्रेनों में अलग-अलग तिथियों में एक-एक ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। ट्रेन निरस्त होने के बाद काशी विश्वनाथ से लखनऊ-दिल्ली समेत अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी तो आरक्षित टिकट निरस्त करवाते हुए नई तिथि का आरक्षित टिकट बुक कराने के लिए परेशान होना पड़ा। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि शनिवार से ट्रेनों का संचालन यथावत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें