फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

Tue, 05 May 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भादर के घोरहा गांव में निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। घोरहा गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले आचार्यों ने वेदी पूजन कराया। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा गांव में भ्रमण करते हुए खाकी बाबा आश्रम पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। यात्रा में शामिल श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन



पहले दिन प्रवाचक ने भागवत महात्म्य प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति को जीवन में सही दिशा मिलती है। उन्होंने बताया कि जहां कथा का आयोजन होता है, वहां धार्मिक वातावरण बनता है और लोग इसमें भाग लेते हैं।


उन्होंने कहा कि सात दिन तक चलने वाली इस कथा को ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मक सोच विकसित होती है। इस अवसर पर संतोष सिंह, अमर सिंह भदौरिया, पवन ओझा, अनिल सिंह, बृजेश सिंह, राजेश सिंह, शीला सिंह, अंजना सिंह, निधि सिंह, सुधा सिंह, साधना सिंह, प्राची सिंह, सावित्री सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें